अल्मोड़ा, फरवरी 28 -- डीएनपी स्कूल भतरौंजखान के बच्चों ने होली उत्सव के दौरान बाजार में सांस्कृतिक जुलूस निकाला। बच्चों ने बाजार तिराहे में होली के अनेकों मनमोहक कार्यक्रम पस्तुत किए। कुमाउनी लोकनृत्य और झोड़ा गायन की धूम रही। सांस्कृतिक जलूस मे विभिन्न सामाजिक संगठनों, महिलाओं व व्यापारियों ने भी भागीदारी की। प्रबंधक ललित करगेती ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...