नोएडा, मार्च 19 -- नोएडा प्राधिकरण ने डीएनडी से महामाया फ्लाईओवर तक नई एलिवेटेड रोड बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सर्वेक्षण कर कार्ययोजना तैयार की जा रही है। अभी दिल्ली के चिल्ला बॉर्डर से नोएडा के महामाया फ्लाईओवर तक एलिवेटेड रोड बन रही है। इसके अलावा प्राधिकरण ने कुछ दिन पहले महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-94 को जोड़ने के लिए भी एलिवेटेड रोड बनाने का निर्णय लिया था। सेक्टर-94 से पुस्ते पर सेक्टर-150 तक छह लेन का एक्सप्रेसवे बनाया जाना प्रस्तावित है। यह एलिवेटेड रोड के रूप में बनना प्रस्तावित है। अब प्राधिकरण के अधिकारियों ने डीएनडी से महामाया फ्लाईओवर तक भी एलिवेटेड रोड बनाने पर मंथन शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि डीएनडी पर एक क्लोवर लीफ बनाया जाएगा। इसके जरिये दिल्ली से आने वाले वाहन सीधे यमुना पुस्ते पर यमुना एक्सप्रे...