नई दिल्ली, अगस्त 21 -- -जैतपुर से आगे यह एक्सप्रेसवे पहले ही जयपुर तक खुला था -अब जैतपुर तक खंड के खुलने से दिल्ली के साथ गाजियाबाद व नोएडा के लोगों को फरीदाबाद, सोहना, जयपुर जाने में होगी आसानी यह भी पढ़ें- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दौड़ेंगे वाहन, यह हिस्सा ट्रायल के लिए खुलने को तैयार; जानें लोकेशननई दिल्ली में शुभारंभ नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का महारानी बाग डीएनडी फ्लाईओवर से जैतपुर तक का हिस्सा शुक्रवार शाम वाहनों के ट्रायल के लिए खोल दिया गया। कई दिनों से इसे लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) एक्सप्रेसवे ने बिना किसी सूचना अचानक ट्रायल के लिए चालू कर इन अटकलों पर विराम लगा दिया। हालांकि पहले दिन इससे जाने वालों की संख्या सीमित रही।यात्रा में सुविधा लेकिन इसके खुल...