डीएनडी से जेवर तक एक्सप्रेसवे बनाने की तैयारी
नोएडा, जुलाई 3 -- नोएडा, विक्रम शर्मा। डीएनडी से यमुना क्षेत्र के जेवर तक नया एक्सप्रेसवे बनाने की तैयारी है। अब तक इस एक्सप्रेसवे को सेक्टर-150 के पास यमुना एक्सप्रेसवे के पास जोड़ने की तैयारी थी। यह नया एक्सप्रेसवे बनाने को लेकर शुक्रवार को नोएडा के एसीईओ सतीश पाल ने ग्रेनो, यमुना प्राधिकरण (यीडा), सिंचाई विभाग, नेशनल हाईस्पीड रेल कॉरपोरेशन और एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठक की। प्राधिकरण के सेक्टर-96 स्थित दफ्तर के सभागार में यमुना पुस्ता के किनारे नोएडा से ग्रेनो तक बनने वाले एक्सप्रेसवे की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट यानी डीपीआर से संबंधित बिंदुओं पर समीक्षा की गई। बैठक में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सलाहकार द्वारा अवगत कराया गया कि इस एक्सप्रेसवे को डीएनडी से शुरू कर ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे चाई-4 तक मिलाया जाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.