नोएडा, फरवरी 11 -- मरम्मत का काम आज से दोबारा शुरू होगा अगले डेढ़ महीने में काम पूरा करने का दावा नोएडा, प्रमुख संवाददाता। नोएडा को दक्षिणी दिल्ली से जोड़ने वाले डीएनडी पर यातायात बाधित हो सकती है। यहां एक बार फिर गुरुवार से मरम्मत का काम शुरू होगा। अगले डेढ़ महीने में काम पूरा कर लिया जाएगा। बीते महीने अधिक सर्दी और प्रदूषण के चलते मरम्मत का काम बंद कर दिया गया था। नोएडा टोल ब्रिज कंपनी लिमिटेड के अधिकारियों ने बताया कि डीएनडी पर मरम्मत का काम अक्तूबर 2025 में शुरू किया गया। इसके बाद प्रदूषण स्तर बढ़ने पर ग्रैप तीन और चार लागू होने से मरम्मत के काम पर प्रतिबंध लग गया। इससे सड़क पर बिटुमिन से संबंधित काम नहीं हो सके। इसके अलावा बिटुमिन का काम सर्दी के मौसम में नहीं होता। गर्मी के मौसम में होने से सड़क की परत पर ठीक ढंग से बिछाव हो जाता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.