फरीदाबाद, मई 3 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर सेक्टर-64-65 मोड़ के पास सड़क खोदने के बाद उसे ठीक न किए जाने से वाहन चालकों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। लंबे समय से खुदी पड़ी सड़क अब खतरनाक रूप ले चुकी है, जहां से गुजरना जोखिम भरा हो गया है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर रोजाना बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं, लेकिन सड़क की हालत बेहद खराब होने के बावजूद संबंधित विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा। शनिवार देर शाम हुई बारिश के बाद सड़क पर बने गहरे गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे खतरा और बढ़ गया है। यह भी पढ़ें- अब गाजियाबाद में जलभराव बना मौत का कारण, ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार; मौके पर ही तोड़ा दम पानी भरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.