अलीगढ़, जनवरी 29 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। चंडौस थाना क्षेत्र के गांव सुदेशपुर में हुई शबनम की मौत का राज डीएनए और बिसरा रिपोर्ट से खुलेगा। बुधवार को वीडियो ग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। बता दें कि दिल्ली के छतरपुर निवासी नसीर खां ने सात जनवरी को थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा था कि उनकी 25 वर्षीय बेटी शबनम की शादी 24 नवंबर 2024 को गांव सुदेशपुर निवासी शौकत अली के पुत्र इरफान से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालीजन दहेज को लेकर शबनम से मारपीट करने लगे। आरोप है कि 15 दिसंबर 2025 को शबनम की दहेज के लिए हत्या कर दी गई थी। पीड़ित पक्ष का कहना है कि ससुराल वालों ने बीमारी से मौत होने की बात कहकर 16 दिसंबर को आपसी सहमति से शबनम को सुदेशपुर में दफना दिया। बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.