डीएनए रिपोर्ट ने पलट दी हत्या की पूरी कहानी
फरीदाबाद, जुलाई 9 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। ताजपुर गांव के जंगल में मिले एक युवक के शव की पहचान को लेकर सामने आई डीएनए रिपोर्ट ने पुलिस की पूरी जांच को कटघरे में खड़ा कर दिया है। जिस युवक की हत्या का दावा पुलिस महीनों तक करती रही, डीएनए रिपोर्ट ने साफ कर दिया कि वह शव उसका था ही नहीं। इस खुलासे के बाद हत्या के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी को अदालत से जमानत भी मिल गई। मामला 31 जनवरी 2025 का है, जब ताजपुर गांव के जंगल में करीब 25 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम में गला घोंटकर हत्या किए जाने और शरीर पर 17 गंभीर चोटों की पुष्टि हुई थी। सराय ख्वाजा निवासी पप्पू और अंकुर ने शव की पहचान अपने भाई दीपक के रूप में की थी। दीपक 24 दिसंबर 2024 से लापता था। दीपक की गुमशुदगी पहले से सराय ख्वाजा थाने में दर्ज थी। पुलिस ने एहतियातन पोस्टमार्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.