पीलीभीत, दिसम्बर 11 -- पूरनपुर। नवदिया दुर्जनपुर के खेत में मिली नर कंकाल की खोपड़ी की जांच कराई जाएगी। गांव के कुछ लोगों के दावा है कि अवशेष उनके भाई के हैं। डीएनए जांच कराने के लिए पुलिस ने दोनों भाइयों के खून की जांच कराई है। उसके बाद डीएनए मिलान किया जाएगा। थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव नवदिया दुर्जनपुर में एक खेत में सोमवार को नर कंकाल की खोपड़ी मिली थी। उसी खेत में कुछ दूरी पर एक शर्ट और लोअर भी मिला था। नवदिया दुर्जनपुर के रहने वाले चुन्नी और लल्लू का दावा है कि रघुनंदन के डेढ़ महीने पहले गायब हुए अवशेष हैं। इसको लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। खेत में मिले अवशेष और कपड़ों से पहचान करना पुलिस के लिए मुश्किल है। इसलिए खोपड़ी का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। उसके बाद ही पहचान हो सकेगी। बुधवार को चुन्नी और लल्लू को पुलिस ने खून की जांच कर...