गोरखपुर, मार्च 15 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के प्रोफेसरों ने डीएनए की संरचना को नियंत्रित करने वाले एंजाइम पर अध्ययन किया है। सुपर कंप्यूटर सिमुलेशन तकनीक से डीएनए की उलझन सुलझाने वाले एंजाइम की कार्यप्रणाली को प्रोफेसरों ने समझकर अहम निष्कर्ष निकाला है। इस अध्ययन में जानकारी मिली है कि अगर एंजाइम में डिसऑर्डर होते हैं, तो समय से पहले कैंसर सहित अन्य जेनेटिक बीमारियों का पता लगाया जा सकेगा। डीडीयू का यह शोध इसी माह प्रतिष्ठित जर्नल स्पेनिश नेशनल रिसर्च काउंसिल, स्पेन (सीएसआईसी) में प्रकाशित हुआ है। इस उपलब्धि के लिए डीडीयू कुलपति प्रोफेसरों को यूनिवर्सिटी रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित भी किया है। शोध में भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. राकेश तिवारी और डॉ. मुरलीधर ने बता...