रिषिकेष, मार्च 24 -- ऋषिकेश स्थित श्रीदेव सुमन विवि परिसर में मंगलवार को डीएनए लैब्स देहरादून के सहयोग से आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को डीएनए रिपोर्ट तैयार करने, जीन एडिटिंग और जीन साइलेंसिंग जैसी उन्नत तकनीकों की जानकारी दी गई। पांच दिवसीय इस कार्यशाला का शुभारंभ एम्स ऋषिकेश की प्रो. मनीषा नैथानी और परिसर निदेशक प्रो. एमएस रावत ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर प्रो. नैथानी ने प्रतिभागियों को व्यावहारिक अनुसंधान पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी, जबकि प्रो. महावीर सिंह रावत ने चिकित्सा क्षेत्र में मॉलेक्युलर डायग्नोसिस की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के आयोजन अध्यक्ष प्रो. गुलशन कुमार ढींगरा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए विभिन्न संस्थानों से आए प्रतिभागियों का स्वागत किया। तकनीकी सत्र में डीएनए ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.