कानपुर, अप्रैल 26 -- कानपुर। एचबीटीयू अब डीएनए एनालिसिस्ट और फॉरेंसिक एक्सपर्ट बनाएगा। विवि प्रशासन ने बढ़ती मांग को देखते हुए कई नए कोर्स शुरू किए हैं, जिसमें इस सत्र से दाखिला मिलेगा। विवि में पहली बार एमएससी-फॉरेंसिक साइंस की निर्धारित 30 सीट में दाखिला मिलेगा। वहीं, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग के बढ़ते प्रयोग को देखते हुए बीटेक इन एआई-एमएल कोर्स शुरू किया गया है, जिसमें 60 सीटें हैं। वहीं, एमटेक पाठ्यक्रम में दाखिले की प्रक्रिया 27 अप्रैल, सोमवार से शुरू हो जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 मई है। 229 सीट पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को 2500 रुपये पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा। विवि में शुरू हो रहे एमएससी-फॉरेंसिक साइंस में अपराध जांच, साइबर क्राइम, डीएनए विश्लेषण, अपराध स्थल जांच जैसे आधुनिक क्षेत्रों में विशेषज्ञ बनाया जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.