गुड़गांव, जून 6 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) की अध्यक्ष आशिमा बराड़ ने पांच अधीक्षण अभियंताओं (इलेक्ट्रिकल) की मुख्य अभियंता (इलेक्ट्रिकल) पद पर पदोन्नति को मंजूरी प्रदान कर दी है। बिजली निगम के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने पदोन्नति के साथ ही अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां भी सौंपी हैं। जारी आदेश के अनुसार इंजीनियर राज कुमार जाजोरिया, प्रदीप कुमार चौहान, अनुपम कटियार, सुरेंद्र सिंह सांगवान तथा फहीम रजा नकवी को मुख्य अभियंता पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति व स्थानांतरण के तहत अधिकारियों की नई तैनाती की गई है。 यह भी पढ़ें- शर्मिष्ठा कौल शर्मा को इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड के सीएमडी का अतिरिक्त कार्यभारनवीनतम तैनाती निगम प्रवक्ता संजय चुघ ने बताया कि इंजीनियर राज कुमार जाजोरिया को मुख्य अभियंता (मानव स...