डीएचबीवीएन के निदेशक विनोद कुमार का सम्मान किया
गुड़गांव, मई 31 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन की ओर से रविवार को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन ) के टेक्निकल निदेशक व सेक्टर-5 निवासी विनोद कुमार अग्रवाल का सम्मान किया गया। फेडरेशन अध्यक्ष शशिकांत शर्मा ने विनोद कुमार अग्रवाल को सम्मानित करते हुए कहा कि वे हमारे पारिवारिक सदस्य होने के साथ समाज की प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व हैं। उनकी नियुक्ति न केवल क्षेत्र बल्कि पूरे हरियाणा के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विनोद कुमार अनुभव और तकनीकी दक्षता से बिजली विभाग की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। इस मौके पर गोबिंद सलूजा, विनोद बंसल, रोहतास अग्रवाल, राहुल शर्मा, मनोज शर्मा, संजय शर्मा, केसी शर्मा, एसके ओबेरॉय, एसके तनेजा, इंद्रजीत मेहता समेत अन्य उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- डीएचबीवीएन के निदेशक व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.