गुड़गांव, जुलाई 13 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता 69.25 मेगावाट तक पहुंचा दी है। हाल ही में सात नए सौर ऊर्जा संयंत्रों के चालू होने से निगम के अंतर्गत संचालित सौर ऊर्जा संयंत्रों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है। डीएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 10 जुलाई को नारनौल सर्किल में चार सौर ऊर्जा संयंत्र (कुल क्षमता 8 मेगावाट) तथा इससे पूर्व सात जुलाई को भिवानी सर्किल के गांव सिवानी व पिंजोखरा स्थित 33 केवी सब-स्टेशनों खेड़ा और पिंजोखरा से जुड़े तीन सौर ऊर्जा संयंत्र (कुल क्षमता 5 मेगावाट) सफलतापूर्वक चालू किए गए। इन सातों संयंत्रों के शुरू होने के साथ ही डीएचबीवीएन ने अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है।हरियाणा में अब तक 61 सौर ऊर्जा परियो...