फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 17 -- फर्रुखाबाद। जिला उद्यान अधिकारी/आलू एवं शाकभाजी अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने मंगलवार को शीतगृहों का निरीक्षण किया। उन्होंने लाइसेंस नवीनीकरण न कराने वाले शीतगृह स्वामियों को आगाह किया। उन्होंने बताया कि जनपद के 12 शीतगृहों का नवीनीकरण नहीं कराया गया है। बिना लाइसेंस नवीनीकरण के शीतगृहों में आलू का भंडारण नहीं हो सकेगा। शीतगृहों में निरीक्षण से हड़कंप मचा रहा। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि 2025 से अर्जुन कोल्ड स्टोरेज कमालगंज, स्वामी आत्मानंद सरस्वती कोल्ड स्टोरेज रुनी चुरसई 2026 में बंद है। वर्ष 2026 में कायमगंज कोल्ड स्टोरेज के स्वामी ने नवीनीकरण से संबंधित किसी प्रकार की पत्रावली प्रस्तुत नहीं की है और मौखिक रूप से बंद रखने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि ऐसे शीतगृहों को नोटिस दिया गया है जिनका लाइसेंस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.