खगडि़या, फरवरी 17 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। संयुक्त कृषि कार्यालय परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में डीएओ अविनाश कुमार ने रहीमपुर मध्य पंचायत के नंहकू मंडल टोला के किसानों की समस्याएं सुनी। जन समाधान दिवस के मौके पर उमेश प्रसाद यादव व दिनेश प्रसाद यादव ने फार्मर रजिस्ट्री से जुड़ी अपनी समस्या जताई। इस दौरान आवेदन पर सुनवाई करते हुए डीएओ ने दोनों किसानों को आश्वासन दिया कि नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इधर डीएओ अविनाश कु मार ने बताया कि किसानों के हर समस्याओं की सुनवाई की जा रही है। मामले भी निष्पादित किए जा रहे हैं। फोटो: 31 कैप्सन: अपने कार्यालय कक्ष में किसानों की समस्याएं सुनते डीएओ अविनाश कुमार।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...