बस्ती, फरवरी 25 -- भानपुर। जिला कृषि अधिकारी डॉ. बाबूराम मौर्य ने राजकीय उपसंभागीय कृषि प्रसार कार्यालय भानपुर में मंगलवार को तहसील क्षेत्र के उर्वरक विक्रेताओं के संग बैठक की। डीएओ ने खरीफ सीजन 2026-27 में तहसील क्षेत्र के किसानों को आसानी से निर्धारित दर पर तथा गुणवत्तापरक उर्वरक उपलब्ध कराने के बारे में खाद विक्रेताओं से चर्चा की। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों की आपूर्ति व वितरण को सही ढंग से सुनिश्चित कराने के लिए रिटेलर व फुटकर दुकानदारों को विशेष सुझाव दिए। बैठक के दौरान डीएओ ने उर्वरक विक्रेताओं के अभिलेखों का अवलोकन करते हुए एक अप्रैल 2025 से 31 जनवरी तक प्राप्त उर्वरक के वितरण के बारे में जानकारी हासिल किया। उन्होंने गोदामों में भंडारित उर्वरक की स्थिति की भी जानकारी ली। बैठक में क्षेत्र के समस्त उर्वरक विक्रेता मौजूद रहे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.