सीतामढ़ी, फरवरी 7 -- सीतामढ़ी। अनुमंडल अस्पताल बेलसंड में 10 फरवरी से शुरू होने वाले फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की तैयारी को लेकर शुक्रवार को एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. हेमंत कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर लेकिन रोकी जा सकने वाली बीमारी है। जिसे सामूहिक दवा सेवन से समाप्त किया जा सकता है। इसके लिए स्वास्थ्यकर्मियों की भूमिका बेहद अहम है। प्रशिक्षण के दौरान नोड पदाधिकारी डॉ. सुजित प्रसाद राय ने आशा एवं एएनएम को बताया गया कि अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों को डीईसी एवं एल्बेंडाजोल की दवा खिलानी है। सभी पात्र लोगों को दवा खिलाने का निर्देश दिया गया। जबकि गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों, वृद्धजनों एवं गर्भवती महिलाओं को दवा नहीं द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.