डीईओ से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल
हजारीबाग, जुलाई 24 -- हजारीबाग जिला प्रतिनिधिझारखंड 2 शिक्षक संघ जिला इकाई के अध्यक्ष उदय शंकर मंडल एवं जिला सचिव बसंत सिंह के नेतृत्व में संघ का प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम से भेंट किया।भेंटवार्ता के दौरान शिक्षा एवं शिक्षक हित से जुड़े विभिन्न विषयों वेतन भुगतान, सेवा पुस्तिका के संधारण, सेवा संपुष्टि तथा अन्य प्रशासनिक एवं सेवा संबंधी मुद्दों पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई। डीईओ ने सभी विषयों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। शिष्टमंडल में उपाध्यक्ष विजय कुमार चौबे, संयुक्त सचिव अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार, तकनीकी सचिव पुरुषोत्तम कुमार पाठक, पूर्व संयुक्त सचिव कृष्ण कन्हैया, रोहित प्रसाद, मिथुन कुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.