बोकारो, फरवरी 3 -- बोकारो, प्रतिनिधि। मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने नगर निगम आम निर्वाचन को लेकर चास स्थित बाजार समिति परिसर में चिन्हित काउंटिंग सेंटर व सेक्टर 8 स्थित डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल में चिन्हित डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया गया। मौके पर डीडीसी शताब्दी मजूमदार, एसी मो. मुमताज अंसारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मो. सफीक आलम सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान डीसी ने विभिन्न एजेंसियों को साफ-सफाई, बैरिकेटिंग, पंडाल निर्माण सहित अन्य आवश्यक बुनियादी व्यवस्थाओं का कार्य अविलंब प्रारंभ करने का निर्देश दिया। सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप समय पर पूर्ण की जाएं। उन्होंने काउंटिंग सेंटर में सुरक्षा बलों के आवासन, मोर्चा, प्रवेश-निकास मार्ग एवं अन्य सुरक्षा संबंधी आवश्यक तैयारियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.