चम्पावत, मई 16 -- सतीश जोशी, चम्पावत। चम्पावत के डीईओ माध्यमिक प्रकाश सिंह जंगपांगी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। 59 वर्षीय जंगपांगी लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने हल्द्वानी स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन पर जिला कार्यालय सभागार में शोक सभा में श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां सीडीओ डॉ. जीएस खाती, सीईओ मान सिंह, बीईओ भरत जोशी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- एमआई के ईई का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...