मधुबनी, जून 25 -- मधुबनी, निज संवाददाता। डीईओ अक्षय कुमार पाण्डेय पर लगाए गए गंभीर आरोपों के मामले में नया मोड़ आ गया है। निगरानी विभाग, पटना ने आरएनजे इंटर कॉलेज रामपुर, मधवापुर के मामले में प्राप्त परिवाद को आवश्यक कार्रवाई के लिए डीएम आनंद शर्मा को भेज दिया है। शिकायत में डीईओ पर महिला प्राध्यापक के साथ अशिष्ट व्यवहार करने, कॉलेज की समस्याओं को जानबूझकर लंबित रखने तथा उच्चाधिकारी के निर्देशों का पालन नहीं करने का आरोप लगाया गया है। परिवाद में डीपीओ माध्यमिक शिक्षा कुंदन कुमार, कर्मी अरुण कुमार पर भी अनियमितता एवं मनमानी के आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता प्रो. अमरेश कुमार श्रीवास्तव ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। निगरानी विभाग की ओर से पत्र जारी होने के बाद शिक्षा विभाग में हलचल तेज हो ...