सासाराम, जून 30 -- सचिव नियोजन इकाई सह प्रखंड विकास पदाधिकारी को भेजा पत्र कहा कि सूची में शामिल शिक्षकों की सेवा को किया जाए बर्खास्त सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नव भारत शिक्षा परिषद् उड़ीसा को अमान्य घोषित किये जाने के कारण जिले की कारकाट प्रखंड के 13 शिक्षकों को सेवा से बर्खास्त करने का अनुरोध जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सचिव नियोजन इकाई सह प्रखंड विकास पदाधिकारी काराकाट से किया है।

बर्खास्तगी का कारण पत्र में कहा गया है कि प्राथमिक शिक्षा के निदेशक के पत्र के आलोक व विभाग द्वारा नव भारत शिक्षा परिषद् उड़ीसा को अमान्य संस्था घोषित किये जाने के कारण प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को बर्खास्त करने की अनुशंसा की गई है। जिसकी सूची भी भेजी गई है। सूची में मध्य विद्यालय अमरथा के सुनील कुमार, मध्य विद्यालय बाराडिह के सुभा...