सराईकेला, मई 19 -- सरायकेला। डीईओ कैलाश मिश्रा ने ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर छात्रों की दैनिक उपस्थिति दर्ज नहीं करने वाले जिले के 79 सरकारी विद्यालयों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। डीईओ ने सभी बीईईओ को पत्र जारी कर दोषी विद्यालयों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नियत समय के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं देने वाले स्कूलों के वेतन निकासी पर रोक लगा दी जाएगी। डीईओ मिश्रा ने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की प्रतिदिन की उपस्थिति ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य है। इसकी मॉनिटरिंग सीधे राज्य कार्यालय और केंद्र सरकार की ओर से रोजाना की जाती है। यह भी पढ़ें- यू-डायस पोर्टल में प्रोग्रेशन कार्य लंबित, कई विद्यालयों पर कार्रवाई की अनुशंसा उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि जिले के सभी स्कूलों को कई बार पत्रों औ...