देवघर, फरवरी 9 -- देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को राजकीयकृत कल्याण प्लस टू विद्यालय चूल्हिया और राजकीय कृति उच्च विद्यालय मोहनपुर हाई स्कूल में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 की विज्ञान विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण करने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित हुए। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी ने परीक्षा संचालन की प्रक्रिया का जायजा लिया और पाया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण व अनुशासित माहौल में आयोजित की गई। कहा कि विद्यार्थियों और शिक्षकों के सहयोग का परिणाम है। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य मो. जहीर अब्बास और प्रभारी प्राचार्य पुरुषोत्तम कुमार चौधरी उपस्थित रहे। साथ ही मजिस्ट्रेट उज्ज्वल कुमार मंडल, शिक्षक व शिक्षकेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.