मधेपुरा, अप्रैल 2 -- उदाकिशुनगंज एक प्रतिनिधि। जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने गुरुवार को उदाकिशुनगंज स्थित एसबीजेएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में प्रस्तावित मॉडल स्कूल की व्यवस्था का जायजा लेते हुए शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीईओ ने बताया कि जिले में कुल 13 आदर्श (मॉडल) विद्यालय संचालित किए जाएंगे, जहां वर्ग 9 एवं 10 के छात्र-छात्राओं को आधुनिक सुविधाओं से लैस गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार की योजना के तहत प्रत्येक प्रखंड मुख्यालय में एक-एक मॉडल विद्यालय स्थापित किया जाना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि इन विद्यालयों में प्रयोगशाला, कंप्यूटर कक्ष, संगीत शिक्षा स...