पीलीभीत, जनवरी 26 -- पीलीभीत। गांधी प्रेक्षागृह में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्राओं ने मतदाता जागरूकता पर कार्यक्रम प्रस्तुत किये। युवक-युवतियों को वोटर कार्ड वितरित किये गए। उत्कृष्ट बीएलओ को सम्मानित किया गया। डीएम /जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। वीरांगना अवन्तीबाई जिपं बालिका इण्टर कालेज, जीजीआईसी, आर्य कन्या इन्टर कालेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्प्रिंगडेल कालेज द्वारा स्वीप पर गीत प्रस्तुत किये गए। वीरांगना अवंतीबाई जिपं बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं सोनम, अंश, खुशी, मोहिनी, हिमांशी, सौम्या, प्रियांशी, माधवी, दिव्या, अंशु, सोनाक्षी आदि ने नाटक मंचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता शपथ दिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.