डीईओ ने पूर्व के आदेश को किया रद्द, एचएम बदले गये
मधुबनी, जून 4 -- मधुबनी, निज संवाददाता। डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने अपने पूर्व के आदेश को रद्द कर दिया है। बेनीपट्टी प्रखंड के सीता मुरलीधर प्लस टू उवि बसैठ में एचएम के प्रभार के मामले में इन्होंने अपने पूर्व में दिये गये आदेश को रद्द करते हुए नया आदेश जारी किया है। इसके अनुसार, विद्यालय प्रभार की जिम्मेवारी कशफुददुजा को मिली है। इस आदेश के अनुसार, पूर्व में वरीय शिक्षक अनिल कुमार को प्रभारी प्रधानाध्यापक (वित्तीय कार्य सहित) बनाए जाने संबंधी आदेश निरस्त कर दिया गया है। डीईओ ने कार्यालय अभिलेखों, शिक्षा विभाग के निर्देशों तथा सहयोग (आरटीएमएस) पोर्टल पर दर्ज परिवाद की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया। यह भी पढ़ें- मॉडल स्कूल का अब नाम हुआ सरस्वती विद्या निकेतन जांच में पाया गया कि वरीयता निर्धारण के प्रावधानों के अनुसार कशफुददुजा, अनिल कुमार स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.