रुद्रपुर, जनवरी 21 -- जसपुर। जिला शिक्षा अधिकारी ने एक प्राइमरी स्कूल एवं बीआरसी का औचक निरीक्षण किया। साथ ही एक जांच के मामले में शिक्षा अधिकारियों से पूछताछ की। बुधवार को डीईओ हरेंद्र मिश्रा काशीपुर बीईओ हरेंद्र साह, बाजपुर बीईओ सत्येंद्र यादव संग रा.प्रा. विद्यालय सूतमिल पहुंचे। वहां पर उन्होंने हाजरी रजिस्टर एमडीएम रजिस्टर चेक किया। काशीपुर बीईओ ने बच्चों से सवाल कराए। बच्चों ने सही उत्तर दिए। डीईओ ने शिक्षकों को शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए। डीईओ ने बीआरसी पहुंचकर एक जांच के संबंध में पूछताछ की। डीईओ ने बताया कि जांच संबंधी कुछ कर्मी अवकाश पर थे। जांच पूरी नहीं हो सकी। इस दौरान प्रभारी बीईओ हरिबाबू निरंजन, सीताराम कछारी, अमित त्यागी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.