पलामू, अगस्त 12 -- मेदिनीनगर। इंस्पायर अवार्ड मानक तथा गणित एवं विज्ञान क्लब के संदर्भ में एक बैठक का आयोजन जिला स्कूल के प्रशाल में जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का उद्देश्य इंस्पायर मानक में जिले के शत प्रतिशत विद्यालयों का नामांकन रहा। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि बैठक में उपस्थित तमाम ब्लॉक नोडल शिक्षक, बीपीओ, बीपीएम प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अपने-अपने ब्लॉक में जाकर विद्यालयों तक इस सूचना का विस्तार देंगे ताकि लक्ष्य को हासिल किया जा सके। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने यह भी कहा कि सभी विद्यालय अपने प्रतिभागियों को अद्यतन एवं सक्रिय खाता भी खुलवाएंगे ताकि प्राप्त होने वाली राशि समय से प्राप्त हो सके। सहायक जिला नोडल पदाधिकारी डॉ राजीव कुमार सिंह ने विस्तार से विद्यालय स्तर से जिला स्तर राज्य स्त...