डीईओ के साथ शिक्षक संगठनों की वार्ता सफल, प्रोन्नति व भत्तों पर बनी सहमति
छपरा, मई 30 -- छपरा, एक संवाददाता। सारण जिला शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति और जिला शिक्षा पदाधिकारी के बीच हुई वार्ता में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बनी। जिला शिक्षा पदाधिकारी निशांत किरण व डीपीओ स्थापना धनंजय पासवान की मौजूदगी में हुई बैठक में समिति के अध्यक्ष विद्यासागर विद्यार्थी समेत विभिन्न शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।वार्ता के दौरान बताया गया कि नियमित शिक्षकों की स्नातक व प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नति के लिए शीघ्र कैलेंडर जारी किया जाएगा। तथा एक माह के भीतर पदस्थापन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। नगर आवास भत्ता से वंचित प्रखंडों की सूची मंगाई गई है जिसे इसी माह जारी करने का आश्वासन दिया गया।विशिष्ट एवं नियोजित शिक्षकों की प्रोन्नति रिक्त पदों और सरकार से एसओपी मिलने के बाद की जाएगी। ईपीएफ भुगतान से वंचित शिक्षकों को पुनः...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.