पटना, फरवरी 14 -- जिले के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को अब वेतन कटौती के मनमाने आदेशों से राहत मिलने की उम्मीद है। जिला शिक्षा कार्यालय में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी साकेत रंजन ने सख्त रुख अपनाते हुए आदेश जारी किया है। कहा कि किसी भी परिस्थिति में किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं रोका जाएगा। विशेष परिस्थिति में डीईओ को इससे अवगत कराना होगा। बगैर उनके अनुशंसा के किसी भी स्थिति में वेतन रोकने पर बीईओ और विद्यालय अवर निरीक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह आदेश जिले के सभी बीईओ और विद्यालय अवर निरीक्षकों को जारी किया है। डीईओ ने कहा कि विशेष परिस्थिति में डीईओ द्वारा मामले की जांच और समीक्षा के बाद ही वेतन रोकने की अनुशंसा दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.