डीईओ कार्यालय में सर्विस बुक की जांच
धनबाद, मई 8 -- धनबाद। जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों के शिक्षकों व कर्मियों के वेतन भुगतान के पहले सर्विस बुक की जांच की प्रक्रिया चल रही है। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में गुरुवार को दूसरे दिन विभिन्न कागजातों की जांच की गई। प्रखंडवार डीडीओ स्कूलों की जांच की जा रही है। जांच प्रक्रिया में प्रधान लिपिक राजीव चौधरी, राखाल चंद्र मंडल, गौरी शंकर, राहुल कुमारसिंह, बिंदू देवी समेत अन्य सक्रिय रहे। जानकारों का कहना है कि सर्विस बुक में नाम में अक्षर की गलती के कारण कई शिक्षकों व कर्मियों का वेतन बंद हो गया है। सुधार के बादही इन कर्मियों को वेतन भुगतान की बात कही जा रही है। यह भी पढ़ें- लक्ष्मीपुर बीईओ ने पुरुष शिक्षक को बनाया शिक्षिका यह भी पढ़ें- आंकड़ा नहीं देने वाले बीईओ व डाटा इंट्री ऑपरेटरों का वेतन रोका
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.