धनबाद, सितम्बर 2 -- धनबाद। डीईओ अभिषेक झा की अध्यक्षता में मंगलवार को उनके कार्यालय में डीईओ ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक में एसएचवीआर, इको क्लब, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, परीक्षा सामग्री की मांग, नशा मुक्त भारत, विद्यालय खातों में अप्रयुक्त राशि तथा निर्माण कार्य के दौरान बिजली एवं जल खपत सहित कुल 21 महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा एवं समीक्षा की गई। शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों, बीईईओ, बीपीओ ने विभिन्न समस्याओं को रखा। मौके पर एसडीओ एजुकेशन कुमारी स्वाती, आशीष कुमार एडीपीओ, शंभू दत्त मिश्रा एपीओ, अशोक कुमार पांडेय एपीओ, डॉ मीतू सिन्हा एपीओ, विनय कुमार सहायक अभियंता, अशोक रावानी, सोमनाथ प्रसाद, शुभम केशरी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: मासिक गुरु गोष्ठी में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार पर जोर

हिंदी हिन्दुस...