पाकुड़, मई 12 -- महेशपुर। 6 मई को महेशपुर प्रखंड पहुंची उपायुक्त मेघा भारद्वाज द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कैराछत्तर का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त के द्वारा शौचालय, पेयजल व भवन की स्थिति दयनीय पाई गई थी। उपायुक्त ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में आबंटन प्राप्त होने के बाद भी मूलभूत सुविधा के क्षेत्र में कार्य नहीं किए जाने को लेकर खेद जताया था। यह भी पढ़ें- जनकल्याणकारी योजनाओं को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारें: डीसीउपायुक्त के निर्देश साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सहायक अभियंता, भवन प्रमंडल पाकुड़ तथा कनीय अभियंता, पेयजल व स्वच्छता विभाग पाकुड़ को निर्देश दिया गया था कि उपरोक्त समिति एक सप्ताह के अंदर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कैराछत्तर में शौचालय, पेयजल, भ...