रुद्रपुर, अगस्त 5 -- रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तराखंड परिवहन निगम के रुद्रपुर डिपो में नियमित चालक-परिचालकों का डीआर बंद किए जाने के विरोध में कर्मचारी संगठन ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने सहायक महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर पूर्व की व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि कर्मचारी हितों की अनदेखी जारी रही तो संगठन आंदोलनात्मक कदम उठाने को बाध्य होगा। शाखा अध्यक्ष मनोज कुमार यादव और शाखा मंत्री प्रीतम दास की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि लंबे समय से नियमित चालक-परिचालकों को ड्यूटी के साथ डीआर और नियमानुसार विश्राम दिया जाता रहा है, लेकिन वर्तमान में डीआर बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- रोडवेज कर्मचारियों को रक्षाबंधन से पहले मिले बकाया वेतन इससे कर्मचारियों में असंतोष है। कहा गया...