हापुड़, सितम्बर 25 -- नगर के मेरठ रोड स्थित डीआर कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। स अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन प्रदीप त्यागी ने कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। वक्ताओं ने फार्मेसी के क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न अवसरों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अपने पेशे के प्रति जिम्मेदार, अनुशासित और समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही समाज में फार्मासिस्ट की बढ़ती भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में उनके योगदान के महत्व को विस्तार से समझाया गया। इस अवसर परडायरेक्टर डॉ. तेजिंदर सिंह सिंधु, प्रिंसिपल मिस अजमा तोमर, असिस्टेंट प्रोफेसर मोहम्मद शादाब, असिस्टेंट प्रोफेसर शान मोहम्मद, असिस्टेंट प्रोफेसर माजिद अली तथा असिस्टेंट प्रोफेसर वस...