डीआरसीसी से छह माह से नहीं मिली शिक्षा ऋण की राशि
मुंगेर, अगस्त 30 -- मुंगेर,निज प्रतिनिधि। जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (डीआरसीसी) से शिक्षा ऋण स्वीकृत होने के बाद भी छात्र-छात्राओं को समय पर राशि नहीं मिल रही है। इससे उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कई विद्यार्थियों का कहना है कि पिछले कई महीनों से शिक्षा ऋण की राशि का इंतजार कर रहे हैं। राशि नहीं मिलने के कारण संस्थान की फीस जमा करने में परेशानी हो रही है। यदि जल्द राशि नहीं मिली तो आर्थिक मजबूरी में पढ़ाई छोड़ने की नौबत आ सकती है। छात्र-छात्राओं ने बताया कि शिक्षा ऋण के लिए डीआरसीसी में आवेदन करने के बाद निर्धारित प्रक्रिया पूरी की गयी। इसके बावजूद राशि मिलने में काफी समय लग रहा है। दूसरी ओर संबंधित शिक्षण संस्थानों की ओर से फीस जमा करने के लिए कहा जा रहा है। समय पर फीस नहीं जमा होने से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.