साहिबगंज, मार्च 12 -- साहिबगंज। मालदा रेल मंडल के डीआरयूसीसी की बैठक मालदा में आयोजित हुई। अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता ने की। बैठक में डीआरयूसीसी सदस्य साहिबगंज सुनील सिन्हा भी शामिल थे। बैठक में रेल मंडल के विभिन्न समस्याओं आदि पर चर्चा करते उसके सुधार पर विमर्श किया गया तो कई सदस्यों ने सुझाव को लेकर कुछ प्रस्ताव भी दिये। सदस्य सुनील सिन्हा ने यात्री सुविधा और ट्रेन संबंधी मामलों को प्रमुखता से रखा गया। उन्होंने साहिबगंज के गौरवशाली इतिहास को प्रमुखता से रखा। इस पर डीआरएम ने आश्वस्त किया गया कि मालदा डिवीजन के तरफ से साहिबगंज के सभी मांगो को पूरा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.