आगरा, दिसम्बर 28 -- आगरा रेल मंडल की 10वीं मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (डीआरयूसीसी) की द्वितीय बैठक 30 जनवरी को सुबह 11 बजे से गोवर्धन सभागार मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में होगी। डीआरयूसीसी मेंबर राकेश अवस्थी ने कहा है कि उनके अतिरिक्त डीआरयूसीसी मेंबर यात्री सुविधाओं से संबंधित अपने सुझाव 10 जनवरी तक सहायक वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग के कार्यालय में जमा कराएं। इसके अलावा सुझाव व्हाट्सऐप पर भी भेजे जा सकते हैं। राकेश अवस्थी ने बताया कि वर्तमान डीआरयूसीसी का कार्यकाल 16 अगस्त 2024 से 15 अगस्त 2026 तक है। उन्होंने सभी सदस्यों से समय से सुझाव देने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.