नई दिल्ली, फरवरी 25 -- डीआरडीओ लंबी दूरी तक हमले में सक्षम लेजर हथियार बनाएगा नई दिल्ली मदन जैड़ा भविष्य के युद्ध की चुनौतियों को देखते हुए भारत लेजर हथियारों के निर्माण के लिए तेजी से कार्य कर रहा है। इस दिशा में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने अत्याधुनिक पल्स लेजर तकनीक पर भी कार्य शुरू कर दिया है। इस तकनीक के जरिये ऐसे लेजर हथियारों का निर्माण किया जाएगो जो 300 किमी ऊंचाई तक निशाना लगा सकेंगे। यानी वे दुश्मन के उपग्रह को भी मार गिरा सकेंगे। डीआरडीओ के उच्च पदस्थ सूत्रों ने कहा कि लेजर हथियारों पर डीआरडीओ पहले ही कार्य शुरू कर चुका है तथा 3 किमी तक मार करने वाले हथियार विकसित कर चुका है। 30 किलोवाट क्षमता के इन लेजर हथियारों का अभी परीक्षण चल रहा है। लेकिन चीन समेत दुनिया के बड़े देश लंबी दूरी के लेजर हथियारों को विकसित करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.