मधुबनी, मई 6 -- संदीप कुमार मधुबनी। जिला नियोजनालय के माध्यम से युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार द्वारा 7 मई को एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर जिला परिषद परिसर में आयोजित होगा, जहां निजी शिक्षण संस्थान की ओर से शिक्षक पद के लिए भर्ती की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिला नियोजन पदाधिकारी निशांत रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कैंप में कुल 15 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति मधुबनी जिले में ही की जाएगी, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 14,500 रुपये वेतन के साथ अन्य सुविधाएं भी प्रदान की...