धनबाद, जुलाई 5 -- बाघमारा प्रखंड अंतर्गत फुलारीटांड़ पंचायत सचिवालय में शनिवार को विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 को लेकर डीआरडीए निदेशक राजीव रंजन एवं बीडीओ लक्ष्मण यादव ने बीएलओ एवं वॉलेंटियर के साथ समीक्षा बैठक की। उक्त बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर डीआरडीए निदेशक ने विस्तृत जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बैठक में अधिकारियों ने बीएलओ व वॉलेंटियर को गणना प्रपत्र वितरण, डिजिटाइजेशन तथा एएसडीडी सूची तैयार करने संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए आवश्यक जानकारी दी। साथ ही नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं का विवरण अद्यतन करने तथा समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Gridih News: बीएलओ को समय पर कार्य पूरा करने का निर्देश इस मौके पर बीएलओ को निर्देशित किया गया ...