मुजफ्फरपुर, मार्च 31 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम ने मंगलवार को सहरसा में तैनात डीआरडीए निदेशक वैभव कुमार के छह ठिकानों पर छापेमारी की। मनियारी थाना क्षेत्र के मिश्रा मनियारी स्थित पैतृक आवास, आईटीआई कॉलेज व अन्य ठिकनों की तलाशी में 16 भू-खंड के कागजात के अतिरिक्त भारतीय जीवन बीमा निगम, एसबीआई लाइफ व एनपीएस आदि में लाखों रुपये वित्तीय निवेश से संबंधित दस्तावेज मिले हैं। इन निवेश के संबंध में ईओयू जानकारी जुटा रही है। लोक सेवक के रूप में कर्तव्य के विचलन के संबंध में ग्रामीण विकास विभाग को ईओयू ने रिपोर्ट भेजी है, ताकि विभागीय कार्रवाई हो सके।तलाशी में पाया गया कि वैभव ने अपने पदस्थापन स्थल पर स्वयं तथा अपनी पत्नी के बैंक खातों में लगभग 20 लाख रुपये से अधिक की राशि जमा कराई है। वैभव ने वर्ष 2016 से अब तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.