पूर्णिया, अप्रैल 24 -- केनगर, एक संवाददाता।प्रखंड के बेला रिकाबगंज पंचायत में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का जायजा लेने गुरुवार को डीआरडीए निदेशक अमरेंद्र कुमार सिन्हा पहुंचे। उन्होंने पंचायत के अलग-अलग वार्डों में चल रहे कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान निदेशक ने पंचायत के वार्ड संख्या एक में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का अवलोकन किया। यहां कार्यरत एएनएम उर्मिला, कोमल और ऊषा को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर कई सुझाव दिए। निदेशक ने ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान पं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.