डीआरडीए निदेशक ने एसएफसी गोदाम का किया निरीक्षण
कटिहार, मार्च 31 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र मंगलवार को डीआरडीए निदेशक सुदामा प्रसाद सिंह ने प्रखंड मुख्यालय स्थित एसएफसी गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोदाम में उपलब्ध अनाज और उससे संबंधित दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान गोदाम में रखे अनाज की वास्तविक स्थिति का मिलान दस्तावेजों से किया गया। डीआरडीए निदेशक ने बताया कि यह वार्षिक स्टॉक निरीक्षण के तहत किया गया है। वित्तीय वर्ष समाप्त होने को है, इसलिए यह सुनिश्चित किया जा रहा हैकि दस्तावेजों में दर्ज अनाज की बोरी वास्तव में गोदाम में है या नहीं।उन्होंने बताया कि सभी अभिलेखों का गहन सत्यापन किया गया। जांच में स्थिति संतोषजनक पायी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.