मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मनियारी निवासी सहरसा के डीआरडीए निदेशक वैभव कुमार के पिता ललित नारायण झा ने आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) के आरोपों पर सवाल उठाया है। झा ने दावा किया कि ईओयू उनकी संपत्ति को भी वैभव की बता रही है।ललित नारायण झा के अनुसार, उन्होंने भाईयों से अलग होने के बाद 1994 से 2000 तक खेती योग्य भूमि खरीदी। इसके बाद 2011 और 2012 में अपने व पत्नी के नाम दो बार में कुल 50 डिसमिल जमीन ली। इसी भूमि पर ऐश्वर्या मैक्स ग्लो प्रा० आईटीआई स्थापित है। झा ने कहा कि इस पर निर्माण वकालत से आय, पत्नी के वेतन व हाउसिंग लोन आदि से किया। यह वृद्वावस्था में जीवन यापन का माध्यम है। उन्होंने कहा, आईटीआई में वैभव का कुछ भी नहीं है। ईओयू इसे वैभव का बताकर मेरे स्वत्वाधिकार को छीनना चाहती है।झा ने दावा किया कि ईओयू की एफआईआर ...