सहरसा, अप्रैल 1 -- सहरसा, नगर संवाददाता। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में डीआरडीए निदेशक वैभव कुमार के आवास पर मंगलवार को आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने धावा बोला। डीएसपी सुनील कुमार के नेतृत्व वाली टीम ने घर के कोने-कोने को खंगाला और मिले 15 से 17 जमीन के कागजात और 5 लाख रुपए के जेवरात को जब्त कर अपने साथ ले गई। टीम की जांच में आधा दर्जन बैंक खाता होने की भी जानकारी मिली। ईओयू की टीम ने डीआरडीए निदेशक और एसबीआई नरियार में शाखा प्रबंधक पद पर कार्यरत उनकी पत्नी से भी पूछताछ की। ईओयू के डीएसपी ने बताया कि आय से अधिक 2 करोड़ 41 लाख 14 हजार रुपए की संपत्ति अर्जित करने का डीआरडीए निदेशक पर आरोप है। जो आय से लगभग 78.03 प्रतिशत अधिक है। आय से अधिक संपत्ति मामले में डीआरडीए निदेशक के खिलाफ कोर्ट से फर्स्ट वारंट निर्गत किया गया। जिसके आलोक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.