अररिया, मार्च 13 -- अररिया, निज संवाददाता जिला ग्रामीण विकास विभाग के एनईपी निदेशक विमल कुमार को डीएम ने अररिया सदर प्रखंड का बीडीओ का प्रभार दिया है। उन्हें वित्तिय शक्ति भी प्रदान किया गया है।यह कारवाई डीएम ने तत्कालीन बीडीओ अनुराधा के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने की वजह से किया है।जिला समाहरणालय से जारी पत्र के अनुसार तत्कालीन बीडीओ बीते 23 फरवरी से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित हैं।इसकी वजह से तत्कालीन बीडीओ पर यह कारवाई की गयी है। जानकारी के अनुसार अररिया बीडीओ का प्रभार लेने के बाद एनईपी निदेशक को सदर अंचल के सीओ व आरओ का भी प्रभार दिया जायेगा। बताया जा रहा है कि सूबे भर के सीओ के साथ साथ अररिया जिले के भी सभी सीओ व आरओ हड़ताल पर हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.